23 Apr 2024, 15:14:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 4:52PM | Updated Date: Jan 18 2017 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुबह पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया, जिसे बीजापुर जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती करवाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भैरमगढ़ थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम झारामोंगिया के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। मौके से पुलिस ने एक घायल नक्सली को भागते हुए गिरफ्तार किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »