26 Apr 2024, 01:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : हैवान बाप...अपनी ही 8 साल की बेटी से किया रेप, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 12:37PM | Updated Date: Mar 27 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश की जबलपुर जिला पुलिस ने आठ साल की एक मासूम से रेप के आरोप में उसी के पिता को गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही समय में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।
 
पनागर थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पति ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अपनी ही बच्ची से रेप किया।
 
महिला को उसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी को कमरे में बंद कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कल सुबह किसी तरह पुलिस के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। बच्ची ने इसके पहले भी कई बार ऐसा होने का आरोप लगाया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »