19 Apr 2024, 08:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अन्ना का BJP पर हमला- मोदी सरकार ने दिखाए बस बड़े-बड़े सपने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 11:58AM | Updated Date: Feb 7 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। बुधवार मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।  अन्ना हजारे ने कहा कि देश देश में सरकार नहीं रह गई है। सत्ता में आने से पहले वर्तमान सरकार ने जो वादे 30 दिन में पूरा करने को कहे थे, वे तीन साल बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। 
 
मोदी सरकार ने दिखाए बड़े-बड़े सपने 
बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा - मोदी सरकार ने तीन साल पहले देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। 30 दिन में काला धन भारत लाने की बात कही थी, 15-15 लाख रुपए हर शख्स के खाते में आने की बात कही थी, लेकिन आज तक 15 लाख तो क्या, 15
रुपए भी लोगों के खाते में नहीं पहुंचे। 
 
23 मार्च से करूंगा आंदोलन
उन्होंने आगे कहा - वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि मैं सरकार को घेरने के लिए 23 मार्च से आंदोलन करने जा रहा हूं। इसके लिए पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आंदोलन से जुड़ने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। 
 
सरकार को मजबूर करेंगे
अन्ना ने कहा कि 23 मार्च से दिल्ली में शुरू होने वाले इस आंदोलन के जरिए किसानों की दशा सुधारने और लोकपाल विधेयक लाने की मांग उठाई जाएगी। सरकार को मजबूर किया जाएगा कि वह किसान हित में फैसले ले और लोकपाल विधेयक लाए। 
 
धोखा देने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा
अन्ना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी समेत अन्य लोगों का नाम लिए बिना कहा - मैं नहीं जानता कि किस के मन में क्या है, लेकिन अब मैं सावधान हो गया हूं और अपने इस आंदोलन में अब जिन लोगों को जोड़ रहा हूं, उनसे शपथपत्र ले रहा हूं और यदि किसी ने शपथपत्र के खिलाफ जाकर सत्ता में जाने का मन बनाया, तो उसके खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »