25 Apr 2024, 11:19:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जबलपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने कहा है कि तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को जल्द न्याय मिलेगा। प्रदेश में भी इसकी शिकायतें आ रही हैं, जिन्हें जल्दी ही दूर किया जाएगा। केन्द्र की तरह प्रदेश सरकार भी मुस्लिम महिलाओं के लिए बेहद संवेदनशील है और अब तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति के बारे में ज्यादा प्रभावशाली तरीके से काम करेगी। 
 
यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने अल्प प्रवास के दौरान यहां पत्रकारों से चर्चा में कही। एक बैठक में शामिल होने जबलपुर पहुंचीं वानखेड़े ने कहा कि तीन तलाक बाध्यता के चलते देश में बड़ी संख्या में महिलाओं का जीवन अंधकार में जाता है। 
 
तलाक की लगातार बढ़ रही शिकायतें
इस सामाजिक बुराई को कानूनी दृष्टि के साथ मानवीय संवेदनाओं से जोड़ कर भी देखा जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में ईद की शुभकामना देने के साथ उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आयोग इन शिकायतों पर संज्ञान ले रहा है, जल्द ही पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा।
 
बैठक में हुर्इं शामिल
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वानखेड़े यहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला विंग व अन्य महिला अनुषांगिक संगठनों की संयुक्त बैठक में शामिल होने यहां आई थीं। बैठक में सभी अनुषांगिक संगठन की प्रमुख पदाधिकारियों ने सामान्य विषयों के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए। इस मौके पर महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों तथा उन पर हो रही कार्रवाई के संदर्भ में महिला आयोग अध्यक्ष वानखेड़े को बुलाया गया था। जानकारों के अनुसार  वानखेड़े ने इस दौरान मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। कुछ देर रुकने के बाद वे रवाना हो गर्इं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »