25 Apr 2024, 18:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

बस खाई में गिरी, छह की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 12:02PM | Updated Date: May 21 2017 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय के समीप एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह यात्रियों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक घायल हो गये हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर से अमरकंटक की ओर जा रही बस कल देर रात डिंडौरी से पांच किलोमीटर आगे अमरकंटक मार्ग में जोगीटिकरिया घाट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि दो यात्रियों ने अस्पताल में दमतोड दिया। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई गयी है, जिन्हें जबलपुर लाया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »