24 Apr 2024, 21:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी सरकार का पिकअप वाहन पलटने से 11 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 11:32AM | Updated Date: May 11 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में वन विभाग का पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 मजदूर घायल हो गए। अधिकांश घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग का अमला तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए मजदूरों को जबलपुर से चरगांवा लेकर जा रहा था। तभी मजदूरों से भरा एमपी सरकार का पिकअप वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। रफ्तार तेज होने की वजह से पुलिया से टकराने के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए।
 
हादसे की भयावहता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही 11 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर वन विभाग के अलावा पुलिस और प्रशासन के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को अलग-अलग एंबुलेंस और निजी वाहनों से इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भेजा गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »