29 Mar 2024, 12:20:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 6 कर्मचारी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 8:37PM | Updated Date: Mar 25 2017 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। जबलपुर के खुमरिया में भारतीय सेना के लिए बम बनाने वाली देश की प्रमुख ऑर्डिनेंश फैक्ट्री में धमाके की खबर मिली है। शनिवार शाम करीब 6 बजे एक के बाद एक कई धमाके हुए। इससे आसपास का पूरा क्षेत्र दहल गया। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही हैं।
 
मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर दमकल की गाडियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग के कारणों का भी पता नहीं लग पाया है। बता दें कि, सेना के हथियार बनाने वाली इस फैक्ट्री में जंग के लिए गोला बारुद तैयार किया जाता है। 
 
फैक्ट्री में 125 एमएम और 80 एमएम के बम बनाए जाते हैं। धमाका होते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ की बन गई। घटना के समय लोडिंग-अनलोडिंग का स्टाफ फैक्ट्री में था, जिन तक बचाव दल पहुंचने का प्रयास कर रहा है। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम से करीब 200 से अधिक धमाके हो चुके हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस घटना में कई 6 लोग घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी सहित पुलिस-प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंच गया है। बता दें कि यहां इससे पहले भी कई बार ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »