19 Apr 2024, 17:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 2:11AM | Updated Date: Feb 12 2017 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने यूटर्न लिया। शनिवार को भोपाल, सीहोर, सागर, जबलपुर, उमरिया, रायसेन, गैरतगंज एवं उदयपुरा सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। सीजन के दूसरे मावठे के बाद जिले के अधिकांश किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, तो वहीं ओले के कारण कुछ किसानों के चेहरों में मायूसी भी नजर आई।
 
राजधानी में शनिवार को सुबह 8 बजे के करीब आसमान पर बदल छाए और सवा आठ के करीब बारिश का दौर शुरू हुआ, इस बीच कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। इस बाद दिनभर सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। शाम चार बजे के करीब एक बार फिर बारिश हुई। कुछ समय बाद ही मौसम साफ हुआ हल्की धूप भी खिली। लेकिन शाम 6.30 बजे के करीब एक बार फिर घने बादल छाए और बारिश का दौरान शुरू हुआ। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा।
 
तापमान छह डिग्री कम
बारिश के कारण भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री पर आ गया, यह सामान्य से 6 डिग्री कम है। पिछले तीन दिनों में दिन में तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रायसेन, होशंगाबाद, विदिशा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया एवं शहडोल जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। वहीं राजधानी में भी गजर-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 
 
इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग के डायरेक्टर अनुपम काश्यपि ने बताया कि प्रदेश के होशंगाबाद, देवास, रायसेन एवं छिंदवाड़ा एरिया में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इस कारण बारिश की स्थिति बनी है। अभी एक दो दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »