29 Mar 2024, 11:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

अभिषेक बच्चन ने की इस हरकत से भड़की प्रिटी जिंटा, पकड़ लिया गला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 1:53PM | Updated Date: May 19 2017 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। IPL-10 के 51st मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मुंबई इंडियन्स को 7 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच को देखने के लिए आम क्रिकेट फैन्स के साथ-साथ कुछ स्पेशल गेस्ट्स भी स्टेडियम पहुंचे थे।
 
जिनमें बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी शामिल थे। वे मुंबई की टीम को सपोर्ट करने यहां आए थे और उन्होंने मुंबई इंडियन्स टीम की टी-शर्ट भी पहनी हुई थी। इस दौरान अभिषेक, किंग्स इलेवन पंजाब टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा के साथ मैच एन्जॉय करते दिखे।
 
मैच के दौरान एक ऐसा मोमेंट भी आया जब प्रिटी जिंटा फनी मूड में अभिषेक बच्चन का गला पकड़ते दिखीं। दरअसल उस वक्त मुंबई को सपोर्ट कर रहे अभिषेक बच्चन खुशी मनाते हुए प्रिटी जिंटा को चिढ़ाने लगे, तभी मजाक-मजाक में प्रिटी ने उनका गला पकड़ लिया। इसके बाद अभिषेक अपनी टीम के फेवर में बाइसेप्स दिखाते नजर आए।
 
ऐसा रहा मैच का रोमांच
पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट पर 230 रन बनाए थे। जो कि इस सीजन का हाइएस्ट स्कोर रहा। टीम के लिए रिद्धिमान साहा ने 93*, कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 47 और मार्टिन गुप्टिल ने 36 रन की इनिंग खेली।
 
जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 223 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से लेंडल सिमन्स ने 59, कीरोन पोलार्ड ने 50* और पार्थिव पटेल ने 38 रन की इनिंग खेली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »