25 Apr 2024, 09:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

धोनी ने ऐसा मारा छक्‍का....‍कि डगआउट में जाकर गिरे रोहित शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2017 12:44PM | Updated Date: May 17 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल 10 के पहले क्‍वालीफायर मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। पुणे की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार पारी खेली। धोनी ने इस मैच में 40 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्‍होने पांच गगनचुंबी छक्‍के लगाए।
 
उनका एक सिक्स ऐसा रहा, जिसे पकड़ने की कोशिश में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पुणे के डगआउट एरिया में गिर गए। यहां उन्हें पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ और बाकी प्लेयर्स ने उठाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए मैच में पुणे ने मुंबई के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »