28 Mar 2024, 14:43:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

मुंबई को 20 रन से हराकर पहली बार IPL के फाइनल में पहुंची पुणे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2017 12:10AM | Updated Date: May 17 2017 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। IPL-10 के पहले क्वालिफायर मैच में पुणे ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया। 163 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 20 ओवरों में 8 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। पहली बार प्लेऑफ खेल रही पुणे इस मैच की जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है।

 
अब मुंबई को 19 मई को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स और केकेआर के बीच होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होगा। आज खेले गए मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 
 
पुणे ने दिया 163 का लक्ष्य
ओपनर अजिंक्या रहाणे (56) मनोज तिवारी (58) के अर्धशतकों और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 40) के 5 छक्कों की बदौलत पुणे ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालिफायर में वानखेड़े स्टेडियम में 4 विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 
 
रहाणे का अर्धशतक 
रहाणे ने 43 गेंदों पर 56 रन में 5 चौके और 1 छक्का लगाए जबकि तिवारी ने 48 गेंदों पर 58 रन में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच में पुणे के लिए आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 40 रन बना डाले। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच वाशिंगटन सुंदर को चुना गया। 
 
टीम में बदलाव
पुणे ने इस मैच में बदलाव करते हुए बेन स्टोक्स की जगह लोकी फर्ग्युसन को टीम में शामिल किया है। स्टोक्स स्वदेश लौट गए हैं जहां वह चैंपियंस ट्राफी के लिए अपनी टीम के साथ तैयारी करेंगे। वहीं मुंबई ने अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को बेंच पर रखा है और अंबाति रायुडू को नीतीश राणा पर प्राथमिकता दी है। 
 
टीमें-
मुंबईः पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्‍या, हार्दिक पांड्‍या, कर्ण शर्मा, मिचेल मैक्लेनाघन, लसित ‍मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।
 
पुणे: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्रसिंह धोनी, मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, जयदेव उनादकट, एडम जाम्पा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »