19 Apr 2024, 03:10:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

फिर चमकी धोनी की विकेटकीपिंग, अपने नाम किया ये बेहतरीन रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 12:10PM | Updated Date: May 15 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। एमएस धोनी का आईपीएल में विकेटों के पीछे कमाल जारी है। रविवार को एमएस धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार विकेटकीपिंग करते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए तीन कैच लपके। इस दौरान धोनी ने एक और बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में धोनी ने आईपीएल में विकेटों के पीछे अपने 100 शिकार पूरे किए। धोनी ने डेनियल क्रिस्चियन की गेंद पर अक्षर पटेल का कैच पकड़कर ये उपलब्धि हासिल की। 
 
अब उनके नाम 157 मैचों में 101 कैच हो गए हैं। इस मामले में गुजरात लायंस के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक अभी पहले नंबर पर हैं। जिन्होंने 152 मैचों में विकेटों के पीछे 106 शिकार किए हैं। धोनी ने इस मैच में विकेटों के पीछे रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल और स्वप्निल सिंह के कैच पकड़े। 
 
हाल ही में धोनी टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने (124) वाले विकेटकीपर बने थे और उन्होंने श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा था। पंजाब की टीम इस महत्वपूर्ण मैच में पहले बैटिंग करते हुए 15.5 ओवरों में 73 रन पर ऑल आउट हो गई, जोकि आईपीएल में उसका अब तक का सबसे कम स्कोर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »