29 Mar 2024, 14:51:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

मनोज तिवारी ने खोला राज- धोनी के कारण प्ले ऑफ में पहुंचा पुणे!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 2:48PM | Updated Date: May 12 2017 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भले ही महेन्द्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के कप्तान न हो लेकिन टीम को शुरुआती हार से प्ले ऑफ तक पहुंचाने में उनका योगदान सबसे ज्यादा है। इस बात का खुलासा टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बल्लेबाज मनोज तिवारी ने किया। तिवारी ने खुलासा करते हुए कहा कि धोनी जीत दिलाने में कप्तान स्टीव स्मिथ को अहम सलाह दे रहे हैं और इससे टीम को इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली है।
 
तिवारी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने मैच से पहले बात करते हुए धोनी की तारीफ की। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले स्मिथ को धोनी की जगह कप्तान बनाया गया। तिवारी ने कहा, मेरे लिए कुछ कहने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी ने टीवी पर देखा है कि धोनी कैसे टीम और स्मिथ की मदद करते हैं।
 
उन्होंने कहा, माही भाई स्मिथ को बहुत अच्छी तरह मदद कर रहे हैं। वह विकेटकीपर के तौर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। उन्होंने सिर्फ स्मिथ की ही मदद नहीं की बल्कि अपने स्थान से अन्य खिलाड़ियों की भी मदद की है। वह मैदान पर फील्डरों को बेहतरीन ढंग से सजाता है। 

पुणे का प्ले ऑफ -
जहां तक प्ले ऑफ की बात है तो पुणे प्ले ऑफ में लगभग पहुंच चुकी है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए पुणे को दिल्ली को हराना होगा। इसके बाद भी टीम के पास अंतिम मुकाबले के रूप में पंजाब का सामना करना होगा।
पुणे को दिल्ली के खिलाफ हार मिले तब -
 
अगर किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियंस हरा दे तो पुणे दिल्ली से हार कर भी प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी।
पंजाब अगर मुंबई को हरा दे और पुणे को दिल्ली से हार मिले फिर -
 
ऐसी हालत में पंजाब और पुणे के बीच मुकाबले से साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम प्ले ऑफ में पहुंचेगी। दोनों ही टीम के 16 अंक रहेंगे वहीं अगर गुजरात लायंस सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत दर्ज कर ले तो ऐसी स्थिति में दोनों ही टीम प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी और हैदराबाद बाहर हो जाएगी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »