29 Mar 2024, 01:24:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

मार्टिन गुप्टिल ने लिया शानदार कैच, देखने वाले रह गए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 2:32PM | Updated Date: May 12 2017 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम मे खेले जा रहे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के मार्टिन गुप्टिल ने सुपरमैन अंदाज में कैच पकड़ा। ऐसा कैच जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल होता है। मार्टिन ने ऐसी कैच लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
 
मुंबई के खिलाफ पारी का 10वां ओवर पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल करने आए। सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (59 रन) ने इस ओवर की तीसरी गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने के लिए बड़ा शॉट खेला। ऐसा लग रहा था कि सिमंस का ये शॉट आसानी से बाउंड्री के पार चलाए जाएगा। लेकिन बाउंड्री लाइन पर मौजूद गुप्टिल ने ऊंची छलांग लगाकर सुपरमैन अंदाज में कैच को अपने कब्जे में कर लिया। उनकी यह कैच आईपीएल 10 के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार हो गया।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »