20 Apr 2024, 20:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL: पंजाब ने मुंबई को 7 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद कायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 3:01AM | Updated Date: May 12 2017 3:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिद्धिमान साहा (93) की धमाकेदार पारी के बाद अंतिम ओवर में मोहित शर्मा (2 विकेट) की दमदार गेंदबाजी के सहारे किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-10 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने अपनी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा। हालांकि उसे अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा।

 
वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 230 रन का इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन ही बना सकी। पंजाब 13 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ 5वें स्थान पर बरकरार है। मुंबई की यह 13 मैचों में चौथी हार है और वह 18 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। रिद्धिमान साहा मैन ऑफ द मैच रहे। 
 
11 चौके और 3 छक्के
पंजाब की ओर से रिद्धिमान साहा ने 169.09 के स्ट्राइक रेट से मात्र 55 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाए। साहा का इस सत्र में यह पहला अर्धशतक है। अंतिम ओवर में साहा को अपना शतक पूरा करने के लिए 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन वह आठ रन ही बना सके। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों के सहारे 47 रन बनाए। गुप्टिल ने 18 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 36 रन तथा शॉन मार्श ने 16 गेंदों पर 2 छक्के जमाते हुए 25 रनों का योगदान दिया। साहा ने गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन, दूसरे विकेट के लिए मैक्सवेल के साथ 63 रन और तीसरे विकेट के लिए शॉन मार्श के साथ 52 रनों की साझेदारी की। 

इस सत्र का सर्वाधिक स्कोर
231 रन बनाते हुए पंजाब ने इस सत्र का किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात लायंस के विरुद्ध 214 रन बनाए थे।
 
मुंबई की ओर से लेंडल सिमंस और किरोन पोलार्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। सिमंस ने 184.37 के स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। पोलार्ड ने 50 रनों की पारी में 1 चौका और 5 छक्के जमाए। उन्होंने 213.04 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदें खेलीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »