29 Mar 2024, 19:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL पर फिर फिक्सिंग का साया, कानपुर होटल से 3 सटोरिये अरेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 7:53PM | Updated Date: May 11 2017 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच बुधवार को यहां खेले गए IPL मैच के दौरान सट्टा खिलाने के आरोपी तीन लोगों को पुलिस ने दोनों टीमों के ठहराव स्थल कानपुर के एकमात्र फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया है।     

         
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात लैंडमार्क होटल की 17वीं मंजिल पर कमरा नंबर 1733 से दो सट्टेबाजों को धर दबोचा। इस होटल में IPL की टीमें रुकी हुई हैं। पुलिस अभी इन सटोरियों की जांच में जुटी है।
          
सूत्रों ने बताया कि BCCI की विजीलेंस को होटल में सट्टा चलने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। गिरफ्तार लोगों में मुंबई के ठाणे निवासी रमेश शाह से तीन मोबाइल, 40 लाख रुपए नकद और डायरी मिली है। यह मूलत: गुजरात का रहने वाला है। इसके साथ पकड़े गए कानपुर देहात के पुखरायां निवासी विकास चौहान से 40 हजार रुपए और दो मोबाइल मिले हैं।
            
उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपी चुन्नीगंज निवासी रमेश है। मूलत: बिहार का रमेश ग्रीनपार्क स्टेडियम के मैदान में मजदूरी का काम करता है और बुकी रमेश शाह को वह पिच की जानकारी देता था। पुलिस ने बताया कि शाह का देश के हर स्टेडियम में नेटवर्क होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने कमरा, कॉमन हॉल और सीसीटीवी कंट्रोल रूम सील कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »