25 Apr 2024, 22:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

हैदराबाद ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, धवन का शानदार अर्धशतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2017 8:07PM | Updated Date: May 9 2017 2:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (62) की अर्धशतकीय पारी के सहारे सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-10 के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 10 गेंद शेष रहते 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत से हैदराबाद की टीम अब भी प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है। 

राजीव गांधी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रनों का छोटा स्कोर बनाया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 140 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। 

सनराइजर्स की 13 मैचों में यह सातवीं जीत है। उसके अब 15 अंक हो गए हैं। वह पहले की तरह चौथे स्थान पर बना हुआ है। उसकी इस जीत से दिल्ली डेयरडेविल्स की प्ले ऑफ में पहुंचने की रही सही संभावना भी समाप्त हो गई है। मुंबई ने 12वें मैच में तीसरी हार का सामना किया। वह अब भी 18 अंक साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। 

4 चौके और 2 छक्के 

हैदराबाद के लिए शिखर धवन ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 134.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 62 रन बनाए। यह धवन के इस आईपीएल सत्र का तीसरा अर्धशतक है। धवन ने करण शर्मा को 1 चौका और 2 छक्के, जबकि हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा तथा जसप्रीत बुमराह को एक-एक चौका जमाया। मोइजेस हेनरिक्स ने 35 गेंदों पर 6 चौके लगाते हुए 44 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। 

कौल की उम्दा गेंदबाजी

हैदराबाद की ओर से सिद्धार्थ कौल ने उम्दा  गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छोटे स्कोर पर रोका।  कौल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29  देकर 2 विकेट, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने  एक-एक विकेट लिया।   

रोहित की कप्तानी पारी

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने कप्तानी  पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ  नहीं मिला। रोहित ने 148.88 के स्ट्राइक रेट से  45 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 2  छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। पार्थिव पटेल ने  23 रन बनाए। वहीं पिछले मैच में बड़ी पारी  खेलने वाले लेंडल सिमंस 1 और किरोन पोलार्ड  5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »