24 Apr 2024, 21:19:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

ऋषभ पंत के दिवाने हुए सचिन, सहवाग सहित कई महान खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 5:16PM | Updated Date: May 5 2017 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर ने ऋषभ पंत की गुजरात लायन्स के खिलाफ खेली गई 97 रन की पारी को इंडियन प्रीमियर लीग की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया। पंत और संजू सैमसन के दमदार अर्धशतकों की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने लायन्स के 208 रन के स्कोर को भी बौना साबित कर दिया था। इसके बाद तेंदुलकर ने ट्वीट किया, मैंने आईपीएल के पिछले दस सत्रों में जितनी पारियां देखी हैं उनमें यह सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक हैं। पंत और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए केवल 63 गेंदों पर 143 रन बनाए। कुछ अन्य पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने भी पंत की पारी की तारीफ की। 
 
मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेल रहे हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ऋषभ पंत क्या शानदार पारी खेली। कौशल से भरपूर युवा। सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टाम मूडी ने कहा, इससे बेहतर पारी की उम्मीद नहीं कर सकते। पूर्व स्टार बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, दो प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों संजू सैमसन और ऋषभ पंत की बेहतरीन पारियां। उनकी सकारात्मकता, कौशल और बेपरवाह रवैया मुझे भा गया। खुद बेपरवाह होकर खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि पंत की खास पारी उनके दिल को छू गई।
 
सहवाग ने लिखा, जिन बल्लेबाजों का खुद पर भरोसा होता है और जिनके पास गेंद को हिट करने का खास कौशल होता है मुझे वे बहुत पसंद हैं। ऋषभ पंत की आज बेहतरीन खास पारी। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने लिखा, ऋषभ पंत, संजू सैमसन। क्या पारियां खेली। सभी टीमें इन पर निगाहें रखें। ये खास हैं। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, ‘‘शतक का हकदार था ऋषभ। बेहतरीन पारी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »