19 Apr 2024, 04:33:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

ऋषभ पंत और संजू सैमसन की धमाकेदार परियों से जीता दिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 11:10AM | Updated Date: May 5 2017 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऋषभ पंत (97) और संजू सैमसन (61) की धमाकेदार पारियों की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल-10 के 42वें मुकाबले में गुजरात लॉयंस को 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर प्ले आॅफ की उम्मीदें कायम रखीं। फिरोज शाह कोटला मैदान पर गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात लॉयंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रनों की बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाते हुए आसानी से मैच अपने नाम किया।

यह दूसरा मौका है, जब दिल्ली ने इस आईपीएल सत्र में दूसरी बार 200 के पार स्कोर बनाया। इससे पहले उसने पुणे के खिलाफ 4 विकेट पर 205 रन बनाए थे। रनों के हिसाब से यह आईपीएल की दूसरी बड़ी जीत है। यह दिल्ली की 10 मैचों में चौथी जीत है और 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर बरकरार है। गुजरात की यह 11 मैचों में 8वीं हार है और अब उसकी प्ले आॅफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग न के बराबर हैं। गुजरात 6 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है। ऋषभ पंत प्लेयर आॅफ द मैच रहे। 

धमाकेदार पारियां
दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से ऋषभ पंत और संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए पहाड़ जैसे स्कोर के सामने टीम को आसान जीत दिलाई। हालांकि पंत अपना शतक चूक गए। पंत ने 225.58 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। यह पंत का आईपीएल-10 दूसरा अर्धशतक है। संजू सैमसन ने 31 गेंदों पर 7 छक्के लगाते हुए 61 रनों की पारी खेली। संजू ने 196.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। संजू ने इस आईपीएल का दूसरा अर्धशतक जमाया। दोनों ने दूरे विकेट के लिए 143 रन जोड़े। 
 
133 रन की साझेदारी
गुजरात लॉयंस की ओर से कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक ने धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। रैना ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। रैना ने 179.06 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस आईपीएल सत्र का तीसरा अर्धशतक है। कार्तिक ने 191.17 के स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 65 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। 
 
अब तक 200 पार
3/214 रन- दिल्ली बनाम गुजरात
2/213 रन- बेंगलुरु बनाम गुजरात
3/209 रन- हैदराबाद बनाम कोलकाता
7/208 रन- गुजरात बनाम दिल्ली
4/207 रन- हैदराबाद बनाम बेंगलुरु
3/207 रन- हैदराबाद बनाम पंजाब
4/205 रन- दिल्ली बनाम पुणे
 
गुजरात की पारी : 16 चौके, 11 छक्के, 34 डॉट बॉल।
दिल्ली की पारी : 8 चौके, 20 छक्के, 35 डॉट बॉल।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »