28 Mar 2024, 16:50:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

युवराज सिंह की आतिशी पारी को कोरी एंडरसन ने किया बेकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2017 11:40AM | Updated Date: May 3 2017 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 10 की अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही दिल्ली डेयर डेविल्स ने मंगलवार रात यहां इस टी -20 के लीग मुकाबले में पिछले चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद को 5 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत से दिल्ली की टीम अंक तालिका में एक स्थान ऊपर उठकर छठें नंबर पर आ गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने युवराज सिंह की 70 रनों की आतिशी पारी के सहारे निर्धारित ओवरों में तीन विकेट पर 185 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली डेयर डेविल्स ने कोरी एंडरसन के ताबड़तोड़ नाबाद 41 रनों के सहारे जीत कर उनकी पारी को बेकार कर दिया। 
 
जरूरत के मुताबिक खेले
एंडरसन ने 170.83 के स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी में 2 चौके व 3 छक्के जड़े। जरूरत पड़ने पर क्रिस मोरेस ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 214.28 के स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाते हुए पांचवे विकेट के लिए नाबाद 41 रन जोड़े। कार्यवाहक कप्तान करुण नायर ने ओपनर के रूप में 195.00 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाकर टीम को ठोस शुरुआत दी थी। 
 
रबाडा पर टूट पड़े युवी
युवराज सिंह मौजूदा सीजन के 9 मैच में 164.03 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बना चुके हैं। 8 पारियां खेलकर उन्होंने 31.16 का औसत निकाला है, जबकि 70 नाबाद उच्च स्कोर है। यह उनका दूसरा अर्धशतक है। 23 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं। दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ युवी ने जो 70 रन की पारी खेली, उसमें उनका स्ट्राइक रेट 170.73 रहा।
 
उन्होंने 50 रन 34 गेंद पर बनाए, जिसमें सात चौके व एक छक्का शामिल था। युवी ने रबाडा को अठारवें ओवर की चौथी गेंद पर फ्लिक कर डीप मिडविकेट के ऊपर छक्का लगाया। उन्होंने रबाडा को 5, शमी व मोरेस को 3-3 व मिश्रा को 1 चौका लगाया। युवी ने रबाडा की 9 गेंद पर 29 रन कूटे। उन्होंने मैट हैनरिक्स के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 93 रन जोड़े, जो 50 गेंद में बनाए। 
 
36 गेंद में 1 विकेट पर 66 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलते हुए हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट पर 185 रन बनाए थे। मेंडेटरी पॉवर प्ले के पहले छह ओवर में हैदराबाद ने 1 विकेट पर 66 रन बनाए। 50 रन 31 गेंद, 100 रन 80 और 150 रन 108 गेंद पर बने। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »