23 Apr 2024, 11:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

'लड़की' को देखने के चक्‍कर में बोल्‍ड हो गया यह धाकड़ बल्लेबाज, हुआ फिर कुछ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 11:11AM | Updated Date: May 2 2017 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया। पहले संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब ने दिल्ली को 67 रन पर समेट दिया फिर मार्टिन गप्टिल की 27 गेंदों पर 50 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली को 10 विकेट से रौंद दिया। 
 
लेकिन इस मैच में एक ऐसा वाकया है जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। दरअसल पंजाब के लिए धमाकेदार नाबाद पारी खेलने वाले गप्टिल फोन पर बात करती एक लड़की को देखकर एक बार बोल्ड हो गए थे लेकिन अंपायर ने इस गेंद को डेड बॉल करार दिया। 
दरअसल हुआ यूं कि मोहम्मद शमी के ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। लेकिन इससे पहले कि शमी अपनी दूसरी गेंद फेंक पाते गप्टिल अचानक ही विकेट छोड़कर हट गए और गेंद स्टंप से जा टकराई, हालांकि अंपायर ने गप्टिल को नॉट आउट करार देते हुए गेंद को डेड बॉल घोषित कर दिया। 
 
फिर गप्टिल ने साइट स्क्रीन की तरफ इशारा करके बताया कि शमी जब गेंद फेंकने जा रहे थे तो एक वॉलंटियर युवती महिला फोन पर बात कर रही थी, इसी वजह से गप्टिल का ध्यान हटा और अगली गेंद का सामना करने से पहले ही वह विकेट से दूर हट गए और अंपायर ने इस गेंद को तुरंत डेड बॉल घोषित कर दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »