24 Apr 2024, 20:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

छह छक्के, सात चौके, 14 करोड़ के इस खिलाड़ी ने ऐसा ठोका शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 10:42AM | Updated Date: May 2 2017 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। आईपीएल सीजन 10 टी -20 क्रिकेट लीग में साढ़े चौदह करोड़ के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने दाम के हिसाब से काम करते हुए सोमवार रात यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स को ऐसी जीत दिलाई, जो वह लगभग हार चुका था। 
स्टोक्स ने 63 गेंद पर नाबाद शतक (103) ठोंकते हुए टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। गुजरात लॉयंस ने पहले खेलकर 19.5 ओवर में 161 रन बनाए थे, जवाब में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने 19.5 ओवर में पांच विकेटपर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्टोक्स को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। 
 
छह छक्के और सात चौके
स्टोक्स ने अपनी पारी में छह छक्के और सात चौके लगाए। स्ट्राइक रेट 163.49 रहा। उन्होंने शतक 61 गेंद पर सात चौके व छह छक्के के साथ पूरा किया। इससे पहले 50 रन 38 गेंद पर तीन चौके व तीन छक्के के साथ पूरे किए। इससे पहले गुजरात लॉयंस की टीम अपने कोटे के ओवर की एक गेंद पहले 161 रन बनाकर आउट हो गई। 
 
ओपनर ब्रैंडन मैकुलम ने 16.66 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए। उन्होंने इशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 36 गेंद में 55 रन जोड़े। मध्यमक्रम पर दिनेश कार्तिक ने 111.53 के स्ट्राइक रेट से 29 और रविंद्र जडेजा ने 158.33 के स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाए। 
 
जैसा दाम...वैसा काम...
बेन स्टोक्स इस सीजन में सबसे महंगे 14.5 करोड़ रुपए के खिलाड़ी हैं, जो न्यू जीलैंड में जन्में और इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। अपनी बाएं हत्था बल्लेबाजी के दम पर टी -20 क्रिकेट कॅरियर का पहला शतक बनाया। उन्होंने 163.49 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 103 रन बनाए। फॉक्नर, थंपी, ड्वेन स्मिथ को दो -दो व सांगवान को एक चौका लगाया। थंपी को दो तथा स्मिथ, जडेजा व सांगवान को एक -एक छक्का लगाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »