24 Apr 2024, 21:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

सुरेश रैना को बड़ा झटका- फील्डिंग के दौरान इस खिलाड़ी का खिसक गया कंधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 11:18AM | Updated Date: May 1 2017 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गुजरात लायंस के कप्‍तान सुरेश रैना को उस दौरान एक बड़ा झटका लगा जब टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रय टाइ कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। टाइ शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। 
 
गुजरात लायंस के बयान अनुसार, इस साल गुजरात लायंस की तरफ से आईपीएल के अपने पदार्पण मैच में हैट्रिक सहित पांच विकेट लेने वाले टाइ शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान सीमा रेखा पर फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में चोट आई है। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। आईपीएल के छह मैचों में 12 विकेट लेने वाले टाइ ने कहा, मेरा कंधा खिसक गया था। अस्पताल में उन्होंने उसे सही स्थान पर बिठाया। 
 
उन्होंने कहा, कितना नुकसान हुआ है इसका पूरा पता अभी नहीं चल पाया है। मैं इसका पता करने के लिए अगले दो दिनों में स्वदेश लौटूंगा। उम्मीद है कि मुझे ठीक होने में लंबा समय नहीं लगेगा। दुर्भाग्य से इसके साथ ही मेरे लिए टूर्नामेंट समाप्त हो गया। मैंने यहां बिताए गए समय का पूरा लुत्फ उठाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »