25 Apr 2024, 11:29:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL: गुप्टिल के अर्धशतक से पंजाब ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2017 8:15PM | Updated Date: Apr 30 2017 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। IPL-10 के 36th मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयर डेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया। 68 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 8 ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम का आईपीएल में ये सबसे कम स्कोर है और कुल मिलाकर आईपीएल के इतिहास का ये तीसरा सबसे छोटा स्कोर है।

 
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी किंग्स की टीम ने दिल्ली की पारी को महज 67 रन पर समेट दिया। इसके बाद किंग्स की ओपनिंग जोड़ी ने बिना किसी नुकसान के 68 रन बनाकर अपनी टीम की झोली में जीत डाल दी। 
 
मार्टिन गप्टिल ने किंग्स की ओर से शानदार फिफ्टी जड़ी। गप्टिल ने सिर्फ 27 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। पंजाब की इस जीत में उसके तेज गेंदबाज संदीप शर्मा हीरो बने। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 
दिल्ली को अब प्लेआफ में पहुंचना है तो उसे अपने बाकी बचे सभी छह मैच जीतने होंगे। उसकी यह छठी हार है और उसके आठ मैचों में केवल चार अंक हैं। पंजाब ने नौ मैच में चौथी जीत हासिल की और वह आठ अंक के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »