29 Mar 2024, 12:15:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

एरोन फिंच ही नहीं, अश्विन के साथ भी हुआ कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2017 1:57PM | Updated Date: Apr 30 2017 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भले ही टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोट के चलते आईपीएल में नहीं खेल रहे हों, लेकिन खेल से जुड़ी हर खबर पर उनकी नजर बनी हुई है। वे लगातार आईपीएल और खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। 
 
इस बार अश्विन ने एरोन फिंच की किट गुम हो जाने पर ऐसी ही एक घटना से जुड़ा अपना किस्सा टि्वटर पर शेयर किया है।  बता दें कि गुजरात लायंस के बल्लेबाज एरोन फिंच को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में बाहर बैठना पड़ा, जिसका कारण उनके किट बैग की मौजूदगी नहीं बताया गया। 
 
ऐसा ही कुछ अश्विन के साथ भी हो चुका है। अश्विन ने टि्वटर पर बताया कि जब उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, तो उनके साथ भी कुछ ऐसा ही घटित हुआ था। किट बैग की नामौजूदगी के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ अश्विन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं की थी। 
 
दरअसल, आईपीएल 2009 के पहले ही मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से अश्विन ने अपना पहला मैच खेला था। अश्विन किटबैग की नामौजूदगी की वजह से चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी नहीं कर पाए। बता दें कि अश्विन की मौजूदा टीम पुणे के खिलाफ फिंच ने शानदार 33 रन बना कर गुजरात को मैच जिताया था, लेकिन मुंबई के खिलाफ किट बैग गुम होने के कारण उन्हें मैदान से बाहर बैठना पड़ा। गुजरात ने अपना ये मुकाबला मुंबई के खिलाफ गंवा दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »