25 Apr 2024, 18:41:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

पुणे ने बेंगलुरु को 61 रन से हराया, विराट की टीम प्लेऑफ से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 7:59PM | Updated Date: Apr 29 2017 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। IPL-10 के 34वें मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 61 रन से हरा दिया। पुणे ने बेंगलुरु को 61 रन से हराकर IPL-10 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। इस हार के साथ बेंगलुरु की टीम टूर्नामेंट के प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो गई। 

 
पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 9 विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना सकी। बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली (55) का अर्धशतक भी अपनी टीम को शर्मनाक हार से नहीं बचा सका। 
             
पुणे की 9 मैचों में यह 5वीं जीत है और 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं बेंगलुरु को 10 मैचों में 7वीं हार का मुंह देखना पड़ा है और वह 5 अंकों के साथ टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। बेंगलुरु को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अपने सारे मैच जीतने थे। लेकिन वह अब पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।
 
पुणे की टीम ने स्टीव स्मिथ (45), मनोज तिवारी (44) और धोनी (21) की पारी की मदद से 157 रन बना। मैच में दो विकेट लेने वाले पुणे के गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। 
 
विराट की फिफ्टी
बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने अपनी इनिंग में 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया।  
 
टीमें-:
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट- अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), लोकी फर्ग्यूसन, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डैनियल क्रिस्टन, वॉशिंगटन सुंदर, दीपर चहर, इमरान ताहिर और जयदेव उनादकट
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर- एडम मिल्न, ट्रविस हेड, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, सचिन बेबी, पवन नेगी, सैमुएल बद्री, श्रीनाथ अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी और युज़वेंद्र चहल
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »