25 Apr 2024, 05:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL : KKR ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया, गंभीर-उथप्पा की फिफ्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 8:03PM | Updated Date: Apr 28 2017 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। IPL-10 के 32वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से हरा दिया। 161 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने 16.2 ओवर में हासिल कर लिया।

 
उथप्पा ने 33 गेंदों पर 59 रन की तूफानी पारी खेली जबकि कप्तान गंभीर ने 52 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े और इस तरह से केकेआर ने 16.2 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। 
 
केकेआर इस जीत से प्लेआफ में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है। उसके नौ मैचों में सात जीत से 14 अंक हो गये हैं और वह शीर्ष पर बना हुआ है। दूसरी तरफ डेयरडेविल्स का गणित गड़बड़ा गया है। उसके सात मैचों में केवल चार अंक हैं और उसके अब आगामी मैच करो या मरो जैसे बन गए हैं।
 
गंभीर-उथप्पा का अर्धशतक
कोलकाता के लिए रॉबिन उथप्पा ने अर्धशतक लगाया। वे 33 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। इससे पहले अपने 50 रन उन्होंने केवल 24 गेंद पर पूरे किए थे।
 
इस मैच में कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 52 गेंद पर 71 रन बनाए। उन्होंने अपने 50 रन 39 गेंद पर पूरे किए। अपना अर्धशतक शतक पूरा करने के साथ ही गंभीर ने टी-20 क्रिकेट में नया मुकाम भी हासिल कर लिया। इस मैच में उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अपने 6 हजार रन भी पूरे कर लिए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »