25 Apr 2024, 11:21:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

जडेजा के चैलेंज के बाद पांड्या, रोहित और रहाणे ने अपनाया नया लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 11:37AM | Updated Date: Apr 27 2017 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आईपीएल में किसी भी ख़िलाड़ी के लिए सबसे अहम उसका प्रदर्शन होता है। विश्वभर की निगाहें आईपीएल के इस महाकुंभ पर होती है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके ख़िलाड़ी फैंस की नजरों में सितारे बन जाते है।
 
आईपीएल 2017 के दौरान भी हमे मैदान के अन्दर एक्शन देखने को मिल रहा है। साथ में खिलाड़ियो के द्वारा मैदान के बाहर भी हमे कुछ नया देखने को मिल जाता है। इस सत्र भी भारतीय खिलाड़ियो ने कुछ नया करने का सोचा है। breakthebeard अभियान के जरिए भारतीय क्रिकेटर सोशल मीडिया पर छाये हुए  है।
 
पिछले कुछ सालों से अपने दाढ़ी वाले लुक से भारतीय टीम जानी जा रही है, लेकिन इस आईपीएल में breakthebeard के तहत रविन्द्र जडेजा ने इस अभियान की शुरुआत की और अपने दाढ़ी वाले लुक को बदल दिया।  इसको अपनाते हुए हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा ने भी अपने दाढ़ी वाले लुक को बदला है। साथ ही सबको इस चैलेंज के लिए न्यौता दिया है, जिसको अब अजिंक्य रहाणे ने अपनाया है और अपने लुक को बदल दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »