29 Mar 2024, 07:19:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

धोनी और स्मिथ को लेकर अजिंक्य रहाणे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 10:31AM | Updated Date: Apr 27 2017 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी से भले ही महेंद्र सिंह धोनी को हटा दिया गया हो मगर उनकी रणनीति के सभी कायल हैं। और यह मुंबई मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में देखने को भी मिला। जिस दौरान पारी के आखिरी ओवर में पुणे के कप्तान स्मिथ धोनी से सलाह लेते दिखे। हालांकि आईपीएल-10 की शुरुआत से पहले स्टीव स्मिथ ने ये बात कही थी कि वो अनुभवी खिलाड़ियों से किसी प्रकार का विमर्श लेने में उत्सुक नहीं रहते। मगर पिछले मैच में स्मिथ खुद धोनी और अजिंक्य रहाणे से सलाह लेते देखे गए।
 
इस मामले पर अजिंक्य रहाणे ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि आखिरी ओवर में स्मिथ, मुझमें और माही भाई में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि ये ओवर ठाकुर और जयदेव उनादकट में से किसे दिया जाए। ऐसे में हमें लगा कि आखिरी ओवर में पेस ना कराई जाए और हमने उनादकट को ही लास्ट ओवर थमाया। 
 
जयदेव की पेस ठाकुर की तुलना में कुछ हद तक कम है साथ ही उनकी स्लोअर बॉल भी काफी कारगर है। विकेट भी काफी स्लो था और रोहित शर्मा काफी समय से मैदान पर जमे हुए थे। तो इसके चलते हमने पेस ना कराने की सोची। मैदान का एक साइड छोटा था और दो शॉट्स भी मैच का रुख पलट सकते थे। हमारी आखिरी ओवर में यही रणनीति थी।
 
बता दें कि इसके चलते मुंबई इंडियंस का विजय रथ रुक गया। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुम्बई टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में लगातार सातवीं जीत हासिल करने से रोक दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग के 28वें राउंड रोबिन लीग मैच में पुणे ने मुम्बई को तीन रनों से हराया। मुम्बई ने पुणे को 160 रनों पर ही रोक दिया था लेकिन उसके बल्लेबाज 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सके।
 
मुम्बई की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर (13) और पार्थिव पटेल (33) ने पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने 4.2 ओवरों में ये रन जोड़े। बटलर को बेन स्टोक्स ने आउट किया। बटलर ने 13 गेदों पर तीन चौके लगाए। बल्ले के साथ लगातार सफल चल रहे नितिन राणा (3) इस मैच में नहीं चल सके और 51 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन का शिकार हुए। बेन स्टोक्स को मैच में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »