26 Apr 2024, 05:00:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

सचिन को बर्थडे गिफ्ट नहीं दे पाई मुंबई, रोमांचक मुकाबले में पुणे ने 3 रन से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 9:23PM | Updated Date: Apr 25 2017 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के सहारे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने आईपीएल-10 के 28वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही पुणे ने मुंबई के छह मैचों के विजय अभियान पर रोक लगाई। इस हार के कारण मुंबई इंडियंस की टीम अपने मेंटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को जीत का बर्थडे गिफ्ट देने में असफल रही। 

 

वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। यह 7 मैचों में पुणे की चौथी जीत है, जबकि मुंबई की यह 8 मैचों में दूसरी हार है। 

उम्दा गेंदबाजी

पुणे के लिए बेन स्टोक्स ने 4 ओवर में 21 रन और जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए। 

राहुल त्रिपाठी और अजिंक्य रहाणे ने दी अच्छी शुरुआत

पुणे की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 31 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 32 गेंदों पर 38 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 76 रन की साझेदारी की।  

रोहित की कप्तानी पारी

मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। पार्थिव पटेल ने 33 रनों का योगदान दिया। यह रोहित का इस आईपीएल सत्र में पहला अर्धशतक है।

ऐसे बने रन

पुणे- मेंडेटरी पॉवरप्ले- 48 रन, 50 रन -38 गेंद, 100 रन-72 गेंद, 150 रन-113 गेंद।

मुंबई- मेंडेंटरी पॉवरप्ले : 44 रन, 50 रन-42 गेंद, 100 रन-81 गेंद, 150 रन-116 गेंद।

भज्जी के 200 विकेट

हरभजन सिंह ने पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। यह आईपीएल में हरभजन सिंह का 200वां विकेट था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »