26 Apr 2024, 01:16:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL- RPS vs SRH: धोनी के धमाल से आखिरी गेंद पर जीता पुणे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 8:33PM | Updated Date: Apr 22 2017 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। IPL-10 के 24वें मैच में महेन्द सिंह धोनी और राहुल त्रिपाठी की शानदार पारी के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। धोनी ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर मैच जीत लिया। मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। 

 
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/3 रन बनाए थे, जवाब में पुणे की टीम ने 20 ओवर में 179/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। धोनी 34 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए, वहीं मनोज तिवारी 16 रनपर नाबाद लौटे। धोनी ने 29 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। उनको मैन ऑफ द मैच दिया गया। 
 
पुणे को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन की जरुरत थी धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर लीग के 10वें संस्करण में पुणे को तीसरी जीत दिला दी। हैदराबाद छह मैच में चार जीत हासिल कर आठ टीमों की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पुणे पांच मैचों में दो जीत के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे है। 
 
एमएस धोनी का यह पहला अर्धशतक है। धोनी ने तिवारी (नाबाद 17) के साथ पांचवें विकेट के लिये मात्र 3.5 ओवर में 58 रन की मैच विजयी साझेदारी की। 
 
इस प्रकार है टीम-
राइजिंग पुणे सुपरजायंट
अंजिक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, डेन क्रिश्चिन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकत, इमरान ताहिर, वॉशिंगटन सुंदर
 
सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, मोजिज हेनरीक्स, दीपक हुडा, नमन ओझा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »