16 Apr 2024, 13:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

बटलर के सामने फीका पड़ा अमला का शतक, मुंबई की लगातार पांचवी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 9:29PM | Updated Date: Apr 21 2017 4:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। हाशिम अमला का बेमिसाल शतक जोस बटलर और नितीश राणा की तूफानी पारियों के आगे फीका पड़ गया जिससे मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का बड़ा लक्ष्य बखूबी हासिल करके 27 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल में अपना विजय अभियान जारी रखा। 

किंग्स इलेवन के तूफानी 198 रनों के जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 199 रन बना डाले। मुंबई की यह लगातार पांचवी जीत है जिससे उसके छह मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

बटलर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

बटलर ने 37 गेंदों पर 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली। यह उनकी टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पारी है। बटलर ने 208.10 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए। उनके अलावा नीतिश राणा ने 182.15 के स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए और हार्दिक पंड्या (15) रन के साथ नाबाद रहे। 

अमला ने नाबाद 60 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अमला ने 6 छक्के व 8 चौके लगाए। पंजाब को पहला झटका शॉन मॉर्श के रूप में लगा। 

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »