25 Apr 2024, 12:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

इस खिलाड़ी का हुआ पेट खराब तो भज्‍जी ने बनाया ऐसा वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 3:12PM | Updated Date: Apr 20 2017 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काफी मस्ती के मूड में रहते हैं। पंजाब के साथ गुरुवार को होने वाले मैच के लिए टीम इंदौर पहुंची। हरभजन ने हमेशा की तरह मस्ती वाला एक विडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें वह टीममेट टिम साउदी के पेट खराब होने पर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल विडियो में टीम बस रुकवाकर टिम जल्दी-जल्दी भागते दिख रहे हैं।
 
विडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए हरभजन ने लिखा, 'जब आपका टमी भी फनी के जैसा व्यवहार करने लगे। टिम का टमी ऐसा कर रहा है...' इसके साथ उन्होंने कुछ स्माइली भी शेयर किए। विडियो में बस में मौजूद टीम के बाकी खिलाड़ी भी इस पर मजे लेते दिख रहे हैं।
 
हरभजन आईपीएल के इस सीजन में काफी मस्ती करते नजर आते हैं। बुधवार को उन्होंने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने सानिया की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, 'चैम्प तुम हमेशा हमें गर्व कराती हो।' मुंबई का अगला मुकाबला गुरुवार को पंजाब के साथ है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अभी तक 4 मैच जीते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »