29 Mar 2024, 12:12:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

धोनी ने ऐसे मनाया जीत का जश्‍न देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 5:06PM | Updated Date: Apr 18 2017 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में पूरे रंग में दिखे। धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान गगनचुंबी छक्का लगाया तो वहीं फील्डिंग के दौरान फिर वही पुरानी चीते जैसी तेजी दिखाई। पुणे की टीम ने बेंगलुरु को 27 रनों से मात दी।
 
इस जीत के बाद टीम ने जीत का जश्न मनाया। इस जश्न में धोनी फुलऑन मस्ती में नजर आए, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूं तो विकेट के पीछे से धोनी का माइक पर बोलना और कमेंट करना लगातार सबको पसंद आता रहा है। अब जीत के जश्न में उनका ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है।
 
आईपीएल में पुणे सुपर जायंट् की रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ जीत का जश्न मनाने के दौरान ड्रेसिंग रुम में महेंद्र सिंह धोनी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ केक काट रहे हैं। इस दौरान धोनी कह रहे हैं कि 'अबे खाना, बहुत अच्छा केक है। एक आधा लो और एक फेस पर भी लगाओ...!'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »