20 Apr 2024, 06:01:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

सुपरमैन बन गए संजू सैमसन, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 12:11PM | Updated Date: Apr 18 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल 10 (IPL 10) में पहला शतक बनाने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के बैट्समैन संजू सैमसन शानदार फील्डर भी हैं। फिरोजशाह कोटला में दिल्ली की टीम भले ही मैच न जीत सकी हो, लेकिन संजू सैमसन ने अपने प्रयासों से सबका दिल जरूर जीत लिया।

19वें ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और गेंदें बची थीं सिर्फ 11। स्ट्राइक पर थे मनीष पांडे और उन्होंने जोरदार शॉट जरा। गेंद की दिशा से लग रहा था कि सीमा रेखा के बाहर जाना तय है, तभी संजू चीते की फुर्ती से उछले और गेंद को पकड़ा। उनका पूरा शरीर हवा में था, लेकिन उनका लक्ष्य स्पष्ट था। उन्होंने पहले गेंद को अंदर फेंकी और खुद सीमा रेखा के बाहर गिर पड़े।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »