24 Apr 2024, 18:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

101 मैचों में इस दिग्गज के साथ पहली बार हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 9:50AM | Updated Date: Apr 17 2017 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार मुंबई के लसिथ मलिंगा के नाम अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने रविवार को गुजरात के खिलाफ हुए मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डाला। मलिंगा ने 4 ओवर करते हुए 1 विकेट हासिल कर 51 रन लुटा दिए। उन्होंने आईपीएल में इतने ज्यादा रन पहले कभी खर्च नहीं किए थे। 
 
वैसे मलिंगा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज है। वे 101 मैचों में 18.11 की औसत से 147 विकेट ले चुके हैं। उनका इकानॉमी रेट 6.76 है, लेकिन गुजरात के बल्लेबाज ब्रैंडन मॅक्कुलम और सुरेश रैना उनके रिकॉर्ड को थोड़ा सा खराब जरुर कर दिया। 
 
अगर हम उनके सबसे ज्यादा खराब स्पेल की बात करें तो इससे पहले 2012 के टी20 विश्व कप के फाइनल में भी उनकी खूब पिटाई हुई थी। उन्होंने इस दौरान 4 ओवरों में 54 रन खर्च किए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »