28 Mar 2024, 19:51:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

क्या पुणे सुपरजॉयंट्स ने धोनी को बाहर कर दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 10:21AM | Updated Date: Apr 16 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि शनिवार दिनभर चली इस खबर की टीम की ओर से पुष्टि नहीं की गई। गौरतलब है कि धोनी पिछले सीजन में पुणे के कप्तान थे, लेकिन इस बार उनकी जगह आॅस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। 
 
मौजूदा सीजन में धोनी ने चार पारियों में 11 की औसत से 33 रन बनाए हैं और 12 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। टी-20 में धोनी का प्रदर्शन काफी खराब होता चला जा रहा है। बीते दिनों पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि वे टी -20 खेलने लायक नहीं हैं। एक फैन ने लिखा, जब सहवाग आउट आॅर्फ फॉर्म चलते थे, तब धोनी ने उन्हें कई बार टीम से बाहर किया। इतिहास खुद दोहराया जाता है, अब धोनी के साथ भी कुछ ऐसा ही किया जाना चाहिए।  

धोनी के बचाव में उतरे सहवाग
धोनी की कप्तानी में खेल चुके वीरेंद्र सहवाग ने इस बात पर जोर दिया कि जिस पोजीशन पर धोनी बैटिंग करने के लिए आते हैं वह कठिन है और लोगों को धीरज रखने की जरूरत है, क्योंकि वह जल्दी जोश- खरोस के साथ फॉर्म में वापसी करेंगे। एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में सहवाग ने कहा, जिस पोजीशन पर धोनी बैटिंग करने के लिए आते हैं, वह बहुत कठिन है। वह अभी भी नंबर 5 और 6 पर बेहतरीन हैं। इसमें कोई संशय नहीं है कि वह जल्दी ही फॉर्म में वापसी करेंगे। आईपीएल में अभी बहुत समय बचा है। धोनी जैसे खिलाड़ी के खेल पर तीन या चार पारियों मे निर्णय नहीं देना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में धोनी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा कि धोनी किसी भी तरह से खराब फॉर्म में नहीं हैं और आगे कहा कि धोनी के बिना चैंपियंस ट्रॉफी की बिल्कुल भी कल्पना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैच विजेता शतक लगाया था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह अपनी फॉर्म में नहीं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »