24 Apr 2024, 23:51:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

बीच मैच में आखिर क्या हुआ ऐसा, धवन ने तोड़ दिया लैपटॉप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 10:17AM | Updated Date: Apr 16 2017 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आईपीएल के नौ साल के इतिहास में कई तरह के शॉट देखने को मिले हैं। बल्‍लेबाजों ने कई बार गेंद को मैदान के बाहर भी पहुंचाया है। साथ ही स्विच हिट, रिवर्स स्‍कूप, दिलस्‍कूप और हेलीकॉप्‍टर शॉट जैसे ही कई अन्‍य और अनोखे शॉट भी दिखाई दिए हैं। ले‍किन सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच के दौरान शिखर धवन के एक शॉट ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 
 
हालांकि इस शॉट में कोई अनोखापन नहीं था लेकिन उसका जो नतीजा रहा वह हैदराबाद टीम के लिए महंगा साबित होगा। धवन ने उमेश यादव की गेंद पर स्लिप के ऊपर से शॉट खेला। गेंद एक टप्‍पा खाकर सीमारेखा के बाहर चली गई और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के डगआउट में गई। यहां पर वह सीधे जाकर वीडियो एनालिस्‍ट के लैपटॉप पर जाकर लगी। इससे लैपटॉप की स्‍क्रीन को नुकसान पहुंचा और उसका एक हिस्‍सा काला हो गया।
 
शिखर धवन ने जब शॉट मारा था तो वीडियो एनालिस्‍ट गेंद से बचने के लिए खुद तो साइड में हो गए लेकिन लैपटॉप को ले जाना भूल गए। इसी का नतीजा रहा कि लैपटॉप में गड़बड़ी हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »