16 Apr 2024, 13:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

4 बार छूटने के बाद भी गंभीर ने पकड़ ही लिया कैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2017 11:16AM | Updated Date: Apr 15 2017 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आईपीएल 10 के पंजाब और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में एक शानदार नजारा देखने को मिला। ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 11वें मैच के दौरान ओजीबोगरीब नजारे ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल पंजाब की पारी के दौरान क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए वरुण एरोन मौजूद थे। उनके सामने कोलकाता के गेंदबाज क्रिस वोग्स थे। मैच के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद जैसे ही वोग्स ने फेंकी वैसे ही एरोन ने शॉट मारा लेकिन उनके शॉट में ज्यादा दम नहीं था और गेंद हवा में लहराई और कप्तान गौतम गंभीर की ओर गई।
 
लेकिन गेंद गंभीर के हाथों से छिटक गई। कप्तान ने गेंद को बाएं हाथ से रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने फिर वहीं हरकत दिखाई और फिर छिटक गई। गंभीर ने एक बार फिर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ये क्या गेंद फिर छूट गई।
 
परन्तु अंत में कप्तान गौतम गंभीर ने एक कामयाब कोशिश की और फिर गेंद उनके हाथ में आ ही गई। इस तरह गंभीर कैच पकड़ने में कामयाब हो ही गए और पंजाब की पारी भी खत्म हो गई। गंभीर के इस कैच को देखकर पंजाब के कोच वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ मैदान पर मौजूद सभी मु्स्कराने लगे।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »