20 Apr 2024, 14:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

जानें किसने जड़ा आईपीएल-10 का पहला शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 10:23AM | Updated Date: Apr 12 2017 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 102 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। इसी के साथ संजू आईपीएल के इस सीजन में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर एडम जाम्पा पर छक्का मार आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। हालांकि अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाए।

इससे पहले सैमसन का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 76 था जो उन्होंने 2015 के आईपीएल में बनाया था। यह उनके टी-20 करियर का भी सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 87 था जो उन्होंने झारखंड के खिलाफ 2015 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बनाया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »