19 Apr 2024, 19:30:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

चोटिल हुआ यह खिलाड़ी, तो भगवान से पूछा- मेरी खता क्या?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 7:50PM | Updated Date: Apr 10 2017 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई‍ दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइर्स के क्रिस लिन चोटिल हो गए हैं। उनकी यह चोट टीम के कप्‍तान गौतम गंभीर के लिए चिंता का कारण बन गई है। लिन को कल टीम के मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे पर चोट लगी। यह चोट गंभीर बताई जा रही है और आशंका है कि इसके कारण लिन टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकें।

 
लिन रविवार रात को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में चोटिल हुए। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने चार विकेट से जीत की थी। मुंबई के लिए इस मैच में नीतीश राणा और हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन पारी खेली। 
 
espn.com की रिपोर्ट के अनुसार, लिन को इस मैच में फील्डिंग करते हुए चोट लगी। पिछले दो साल में उन्हें इसी कंधे पर तीसरी बार चोट लगी है। इस मैच के बाद लिन ने ट्वीट किया, "क्रिकेट के भगवानों, क्या मैंने कुछ गलत किया है?" कोलकाता टीम के फीजियो एंड्रयू लीपस ने मैच के बाद लिन की चोट की जांच की थी।  
 
गौरतलब है कि क्रिस लिन ने गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 93 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इस मैच में कोलकाता ने 10 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट ने अपने अभियान का धमाकेदारआगाज किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »