25 Apr 2024, 04:00:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

मुंबई ने जीता इंडियंस का दिल, KKR को चार विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 3:10AM | Updated Date: Apr 10 2017 3:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल के दसवें सीजन में रविवार को हुए मैच में मुंबई ने इंडियंस का दिल जीत लिया है। इस सीजन का सातवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को बेहद रोमांचक मैच में 4 विकेट से हरा दिया। 

 
वानखेड़े स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बाद मैच की शुरुआत हुई। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सात विकेट पर 178 रन बनाए। 
 
केकेआर की ओर से मनीष पांडे ने नाबाद 81 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से कृणाल पंड्या ने तीन विकेट चटकाए, जबकि लसिथ मलिंगा को दो विकेट मिले। आईपीएल के दसवें सीजन में मुंबई की यह पहली जीत है। 
 
इससे पहले पुणे में उसे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से हार का सामना करना पड़ा था। खचाखच भरे घरेलू मैदान में मुंबई की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »