25 Apr 2024, 06:42:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

रोहित शर्मा के लिए एक खुशखबरी.... तो दूसरी ओर आई यह बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2017 10:54AM | Updated Date: Apr 9 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के हाथों पराजय झेलने वाली मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात हैं कि उसके स्टार तेज गेंदबाज श्रीलंका के लसित मलिंगा टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि मुंबई के लिए एक झटका भी है कि बल्लेबाज अंबाती रायडू ग्रोइन चोट के चलते एक सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
 
मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि रायडू को पहले मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वह एक सप्ताह के लिए नहीं खेल पाएंगे। रायडू की जगह सौरभ तिवारी को शामिल किया जा सकता है। मलिंगा के अलावा श्रीलंका के ही असेला गुणारत्ने भी मुंबई टीम से जुड़ गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »