28 Mar 2024, 20:34:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

आरसीबी के साथियों के लिए ड्राईवर बने कोहली, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2017 10:48AM | Updated Date: Apr 9 2017 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आईपीएल 10 सीजन का खुमार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विराट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चार खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

वीडियो में विराट एक विंटेज जीप चलाते हुए दिख रहे हैं। जीप पर उनके साथ क्रिस गेल, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रीनाथ अरविंद बैठे हुए हैं। दरअसल यह पूरा नजारा एक शूट का है।

विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि शूट टाइम है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ब्वॉयज को ड्राइव करा रहा हूं। इन पलों से प्यार है मुझे। बताया जा रहा है कि वीडियो में विराट जिस जीप को ड्राइव करते हुए दिख रहे हैं, वो दूसरे विश्व युद्ध के समय की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »