25 Apr 2024, 13:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

मैक्सवेल की कप्‍तानी पारी से पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 3:31PM | Updated Date: Apr 8 2017 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल की चार छक्कों से सजी नाबाद 44 रन की आतिशी पारी के दम पर किंग्‍स इलेवन पंजाब ने राइंजिग पुणे सुपरजाएंट्स को शनिवार को यहां होल्कर स्टेडियम में छह विकेट से पीटकर आईपीएल 10 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 
 
पंजाब ने अपने दूसरे घरेलू मैदान इंदौर में पुणे को छह विकेट पर 163 रन पर रोकने के बाद 19 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। पुणे की दो मैचों में यह पहली हार है जबकि पंजाब ने जीत के साथ अपनी शुरुआत की। पुणे ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पराजित किया था लेकिन पंजाब के सामने पुणे ने बल्लेबाजी में खासा निराशाजनक प्रदर्शन किया। 
 
कप्तान मैक्सवेल ने मात्र 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन में दो चौके और चार छक्के उड़ाये। मैक्सवेल ने डेविड मिलर (नाबाद 30) के साथ पांचवें विकेट के लिये 7.5 ओवर में 79 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की। मिलर ने 27 गेंदों की पारी में एक चौका और दो छक्के लगाये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »