29 Mar 2024, 14:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

ग्लेन मैक्सवेल बोले- इंदौर का माहौल काफी अच्छा, मारूंगा रॉकेट शॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 12:58PM | Updated Date: Apr 8 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। पंजाब टीम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि इंदौर का माहौल काफी अच्छा है और हम यहां सकारात्मक शुरुआत करेंगे। यह हमारा होम ग्राउंड है और हम अपनी घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाना चाहेंगे। मैक्सवेल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी बल्लेबाजी लाइन अप निश्चित ही मजबूत है, लेकिन गेंदबाज भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम में ईशांत शर्मा, मोहित शर्मा, वरुण आरोन बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं और अक्षर पटेल आॅलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे। 
 
अभ्यास मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसे हम अभ्यास की तरह ले रहे थे। हालांकि असली मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। होलकर स्टेडियम काफी छोटा है और निश्चित ही मुझे यहां अपने हाथ खोलने का मौका मिलेगा। यदि सही गेंद मिली तो रिवर्स शॉट और रॉकेट शॉट मारने की कोशिश करूंगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »