25 Apr 2024, 23:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

रहाणे ने खोला स्मिथ का राज, किया चौंकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 9:44AM | Updated Date: Apr 8 2017 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल-10 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान स्टीव स्मिथ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस ओपनर बल्लेबाज ने बताया कि स्टीव स्मिथ को भले ही इस साल एमएस धोनी की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है लेकिन स्मिथ ने खुद महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के टिप्स लिए हैं। उनका कहना है कि धोनी हमेशा टीम के लिए बॉस बने रहेंगे।
 
रहाणे का खुद कहना है कि ‘भले ही स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफल प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन मेरे लिए एमएस धोनी अभी भी सर्वश्रेष्ठ लीडर हैं। स्मिथ का आरपीएस के कप्तान के रूप में पहला मैच था, लेकिन उन्होंने धोनी से काफी टिप्स हासिल की। स्मिथ को धोनी से मैदान में टिप्स लेते हुए देखा गया और पूर्व कप्तान ने बखूबी टिप्स देकर टीम को सफलता दिलाई।’ बता दें कि स्मिथ ने 84 रन की मैच विजयी पारी खेलने के साथ धोनी संग 44 रन की साझेदारी की थी।
 
रहाणे ने कहा- इन दोनों दिग्गजों के बीच तुलना का जवाब देना मुश्किल है क्योंकि स्मिथ की कप्तानी में मैंने सिर्फ एक मैच खेला है। मैंने धोनी भाई की कप्तानी में काफी मैच खेले हैं और हम सभी जानते हैं कि वह विश्व स्तरीय अगुआ हैं। मेरे ख्याल से किसी को भी स्मिथ और धोनी की कप्तानी की तुलना नहीं करना चाहिए। धोनी अभी भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »