29 Mar 2024, 18:15:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

आज होल्कर में बजेगी IPL की धुन, पंजाब की पुणे से होगी टक्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 3:54AM | Updated Date: Apr 8 2017 3:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। छह साल से शहर के क्रिकेटप्रेमी जिस दिन का इंतजार कर रहे थे, वह आ चुका है। आईपीएल टी-20 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने होल्कर स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाया है और उसका पहला मुकाबला शनिवार को यहां खेला जाएगा। यह आईपीएल-10 का चौथा मुकाबला होगा। 

 
मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, ईशांत शर्मा, मार्टिन गुप्टिल और डेविड मिलर अपना जलवा दिखाएंगे। मुकाबले के पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जमकर अभ्यास किया। पंजाब टीम करीब सप्ताहभर से यहां डेरा जमाए हुए है, जबकि पुणे की टीम शुक्रवार को ही इंदौर पहुंची है। 
 
मैच से पूर्व दोपहर 2.30 बजे से उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें इंदौरवासियों को पंजाबी और पुणेरी रंग देखने को मिलेगा। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी और गायिका हर्षदीप कौर प्रस्तुति देंगी। हर्षदीप कौर पंजाब और दिशा पटानी पुणे का समर्थन करेंगी। इनके साथ जेनिथ डांस ग्रुप के 200 डांसर अपना जलवा बिखरेंगे। 
 
जीत से पुणे का मनोबल बढ़ा 
पुणे ने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया है। कप्तान स्मिथ के नेतृत्व और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से भरी पुणे टीम के खिलाड़ियों में अनुभव की कोई कमी नहीं है। पुणे का हौंसला पिछली जीत से काफी बढ़ा हुआ है।
 
टॉस रहेगा खास
आईपीएल में इंदौर में हुए मैचों की बात की जाए तो हमेशा टॉस जीतने वाली टीम ही विजयी हुई है। इस मैदान के रिकॉर्ड को देखते हुए यहां पर टीमें टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग का फैसला करना पसंद करेंगी। इससे पहले इंदौर का होलकर स्टेडियम 2011 में आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी कर चुका है। उस वक्त होलकर स्टेडियम को कोच्चि टस्कर्स ने अपना होम ग्राउंड बनाया था। उसके किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच हुए थे। इन दोनों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम विजयी हुई थी और दोनों बार इन टीमों ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »