25 Apr 2024, 02:33:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

पुणे टीम के मालिक ने की धोनी की बेइज्जती- भड़के फैंस ने दिया ऐसा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 4:54PM | Updated Date: Apr 7 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल का दूसरे मैच जीतकर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स शुक्रवार को इंदौर पहुंची। जहां शनिवार को उसका मुकाबला किंग्‍स इलेवन पंजाब से होगा। इससे पहले पुणे ने गुरूवार को मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पुणे को जीत के लिए अंतिम ओवर में 13 रनों की जरूरत थी और कप्‍तान स्टिव स्मिथ ने पोलार्ड की दो गेंद पर लगातार दो छक्के मारकर मैच खत्म कर दिया। 
 
वहीं, स्मिथ के इस प्रदर्शन से खुश राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और आरपीजी समूह के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट किया कि, स्मिथ ने साबित किया कि जंगल का राजा कौन है। धोनी को बिल्कुल भी पीछे छोड़ दिया। कप्तानी पारी। उनको कप्तान बनाना बेहतरीन निर्णय। हर्ष गोयनका ने इशारों-इशारों में यह भी कह गए कि धोनी की जगह स्मिथ को कप्तान बनाने का फैसला सही था और स्मिथ ने खुद को धोनी से बेहतर साबित किया।
 
हर्ष गोयनका के इस ट्वीट के बाद धोनी के फैंस गोयनका पर भड़क गए और उनकी जमकर आलोचना की। बाद में हर्ष गोयनका ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन उनके इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया और धोनी के फैंस ने उन्हें बिना दिमाग वाला बिजनेसमैन तक बता डाला।
 
एक फैंस ने तो यहां तक कह डाला कि अगर धोनी पुणे की टीम छोड़ दे तो 80 फीसदी फैंस तुरंत इस टीम का साथ छोड़ देंगे। बाद में हर्ष गोयनका ने मामले को संभालने की कोशिश करते हुए लिखा- मैं इस बात से सहमत हूं कि धोनी महान बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को सम्मान दिलाया है। और मेरे सहित पूरा देश उन्हें अपना हीरो मानता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »