28 Mar 2024, 16:47:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL-10: DRS की मांग करने पर धोनी को मैच रेफरी की फटकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 4:40PM | Updated Date: Apr 7 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल-10 के मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच मैच के दौरान आचार संहिता के उल्‍लंघन करने पर फटकार झेलनी पड़ी है। मैच रैफरी मनु नायर ने धोनी को मैच के बाद बुलाया और आधिकारिक रूप से लताड़ लगाई। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह के अपराध में मैच रैफरी का निर्णय अंतिम होता है।

यह नहीं बताया गया कि धोनी ने किस तरह से खेल भावना को नुकसान पहुंचाया। हालांकि बताया जा रहा है कि उन्‍होंने मैच के दौरान डीआरएस का इशारा किया था। इसके चलते उन्‍हें यह फटकार लगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धोनी काफी खुशमिजाज नजर आ रहे थे। मुंबई की पारी के 15वें ओवर के दौरान इमरान ताहिर की गेंद पर कीरोन पोलार्ड के खिलाफ पगबाधा की अपील की गई थी। अंपायर एस रवि ने इसे ठुकरा दिया था। अपील काफी करीबी थी लेकिन अंपायर के नॉट आउट के फैसले के बाद ताहिर गेंदबाजी करने के लिए रवाना हो गए वहीं स्‍टंप्‍स के पीछे खड़े एमएस धोनी ने डीआरएस का इशारा कर दिया। इससे काफी लोग हंसने लगे।
 
आईपीएल के 10वें सीजन में महेंद्र सिंह‍ धोनी कप्‍तान की भूमिका में नहीं हैं। इस टूर्नामेंट के 10 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। इससे पहले वे हमेशा कप्‍तान के रूप में नजर आए थे। पुणे टीम के मालिकों ने ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ को टीम का नया कप्‍तान नियुक्‍त कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »